हर्ष कुनाल ने सिल्वर जीता

0
mp youth games gwalior
mp youth games gwalior

ग्वालियर। शिवपुरी में खेली गई खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत शूटिंग प्रतियोगिता में हर्ष कुशवाहा और कुनाल सिंह ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में टेन एक्स स्पोट्र्स शूटिंग अकादमी के 4 शूटर्स ने 177 एयर राइफल और एयर पिस्टल में मेडल जीतने के लिए निशाना साधा था। अकादमी के कोच राघवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 177 एयर राइफल के यूथ वर्ग में हर्ष कुशवाहा ने तथा 177 एयर पिस्टल में कुनाल सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा महिला कैटेगरी में रिया यादव 10वें स्थान पर रहीं। जबकि नितिन कुमार 5वें स्थान पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here