भोपाल, 26 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में वर्ष 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।समारोह में भोपाल डिवीजन के लिए गौरव का क्षण रहा। भोपाल के वरिष्ठ क्रिकेटर एवं कोच सुरेश चेनानी को निष्काम कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित किया गया.उन्हें चांदी की मोमेंटो के साथ 1,11,111/- रुपए प्राप्त हुए। यह अवार्ड भोपाल के किसी भी खिलाड़ी अथवा कोच को पहली बार प्राप्त हुआ है।
पिछले वर्ष के शानदार टीमों के प्रदर्शन के लिए भोपाल डिवीजन को Rs. 7,13,500/- का पुरस्कार डिवीजन एवं विजेता टीम (U-18 बॉयज एवं सीनियर वुमन) के खिलाड़ियों के लिए प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार BDCA के सचिव शांति कुमार जैन ने MPCA के मंच से पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जवागल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, महान आर्यमन सिंधिया, सुधीर असनानी , विनीत सेठिया ,और सुश्री अनुरूधति किरकिरे से प्राप्त किया।
साथ ही वर्ष 2024-25 की डिवीजन की इंसेंटिव स्कीम के अंतर्गत 10 डिवीजनों में प्रथम स्थान इंदौर एवं द्वितीय स्थान उज्जैन को क्रमशः 7.50 लाख एवं 5 लाख का अवार्ड दिया गया। भोपाल डिवीजन अपने 50 वर्षों के इतिहास मैं मात्र 1/2 (आधे) नंबर से पीछे रहते हुए तीसरे स्थान पर रहा, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस उपलब्धि पर BDCA के प्रेसिडेंट ध्रुव नारायण सिंह, समस्त मैनेजिंग कमेटी मेंबर्स एवं लाइफ मेंबर्स ने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सुरेश चेनानी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


