MPL- 2: मंगेश और आकाश की घातक गेंदबाजी से ग्वालियर ने भोपाल को 32 रनों से हराया

0

ग्वालियर।(NST) मैन ऑफ द मैच मंगेश यादव और आकाश की घातक गेंदबाजी की मदद से ग्वालियर चिताज ने भोपाल लेपर्ड्स को 32 रनों से हराकर mpl 2 टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है। मंगेश ने तीन ओवर में 18 रन देकर चार विकेट तो , आकाश ने 2.2 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों के आगे भोपाल लेपर्ड्स की टीम शुरू से ही नतमस्तक नजर आई।टूर्नामेंट में चितास् की यह लगातार तीसरी जीत थी।

इस जीत के साथ ही ग्वालियर के सात अंक हो गए हैं जबकि पांच अंक लेकर भोपाल की टीम टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही है। भोपाल की टीम को अगर मुकाबले में बने रहना है तो उसे अपने आने वाले सभी मैच जीतने होंगे अच्छे रन रेट से। ग्वालियर चीतास के 136 रनों के लक्ष्य के आगे भोपाल की टीम 11.2 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से यश दुबे ने 24 और गौतम ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। ग्वालियर की ओर से मंगेश और आकाश ने चार चार विकेट लिए।

इसके पहले ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया शंकरपुर में खेले जा रहे हैं mpl 2 में आज ग्वालियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 136 रन बनाएं। उसकी ओर से ऋषभ चौहान ने सर्वाधिक 40,विकास शर्मा ने 31 और पार्थ चौधरी ने 22 रनो का योगदान दिया।भोपाल लेपर्ड्स की ओर से कैप्टन अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट जबकि शिवांग ने भी दो विकेट लिए।कमल त्रिपाठी को एक विकेट मिला। बरसात के कारण अंपायरों ने दोनों टीमों के लिए 12-12 ओवर का मैच निर्धारित किया था। यह मैच ग्राउंड्समेंस की कड़ी मेहनत की वजह से संभव हो सका इसलिए मैच के प्लेयर ऑफ द मैच मंगेश यादव ने बड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए अपना मैन ऑफ द मैच पुरस्कार ग्राउंड्समेंस टीम को समर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here