MPL 2024: IPL की तर्जं पर MPL का भव्य क्रिकेट आयोजन 15 जून से ग्वालियर में

0

इंदौर: आईपीएल की तर्जं पर सिंधिया कप मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आयोजन ग्वालियर में किया जाएगा रहा है। यह पहला मौका है, जब मध्यप्रदेश में इस तरह के क्रिकेट की शुरुआत होगी। 15 से 23 जून तक चलने वाली इस लीग के सथी मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे । टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी क्रिकेट के गढ़ इंदौर में सोमवार की गई । इसके लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा के रूप पांच फ्रैंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी चुने। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का बंटवारा नीलामी के बजाए ड्राफ प्रक्रिया के जंरिए हुआ। सभी फ्रेंचाइजी टीमों को लॉटरी सिस्टम के जरिए नंबर दिए गए और उसी क्रम में उन्हें खिलाड़ी चुनने का अवसर मिला। खिलाड़ियों को चार वगों में बांटा गया था, जिसमें आईंकॉन खिलाड़ी (भारतीय टीम या आईपीएल खेले खिलाड़ी), ए कैटेगरी (रणजी या बोर्ड खेले खिलाड़ी), बी और सी कैटेगरी (संभागीय और क्लब क्रिकेट खेले खिलाड़ी) में खिलाड़ी शामिल थे।

लीग में आवेश खान और सौम्य पांडे नहीं खेलेंगे। आवेश भारतीय टीम में और सौम्य पांडे बीसीसीआई के शिविर में हैं। आवेश वर्ल्ड कप की टीम हिस्सा हैं। वहीं सौम्य भारतीय जूनियर टीम में शामिल हैं। भोपाल टीम में भोपाल के अंकुश सिंह, अनिकेत वर्मां प्रियांशु शुक्ला और विकास शर्मा चुने गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज संजय पांडे को भोपाल टीम का मुख्य कोच और मध्य प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान बृजेश तोमर को सहायक कोच की भूमिका सोपी गई है जबकि ग्वालियर टीम का मुख्य कोच प्रदेश के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज देवेंद्र बुंदेला और अंडर 19 वर्ल्ड कप एवं IPL खेल चुके मोहनीश मिश्रा को सहायक कोच बनाया गया।

भोपाल लेपर्ड खिताब जीतने में सक्षम है 

भोपाल टीम के मुख्य कोच संजय पांडे और सहायक को बृजेश तोमर ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए भोपाल टीम पूरी तरह सक्षम है।टीम में अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया गया है वेटिंग बोलिंग और टीम के अन्य कांबिनेशन पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस टीम को जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी जेएलयू ने खरीदा है। JLU पिछले कई दसको से क्रिकेट फुटबॉल सहित कई खेलों को बढ़ावा देता रहा है। इसी श्रृंखला में इस बार जेएलयू भोपाल लेपर्ड टीम के साथ जुड़ा है।

MPL की टीमें इस प्रकार है

भोपाल लेपर्ड : सिद्धार्थ पाटीदार, अंकुश सिंह, अनिकेत वर्मा, गौतम रघुवंशी, सूरज यादव, मिहिर हिरानी, अविरल सिंह., प्रियांशु शुक्ला, अरशद खान, कमल त्रिपाठी, माधव तिवारी, मंगेश यादब, आकाश राजावत, हर्ष गवली, राकेश ठाकुर, विकास शर्मा।

मालवा पैंथर्स (इंदौर) : रजत पाटीदार, अमन सिं सोलंकी, शुभम शर्मा, अक्षत रघुवंशी, अनुभव अग्रवाल, रितेश शाक्य अनुज लाहोरे, गौतम जोशी, कार्तिक परिह्मर, पौरुष मंडल, अक्षय सिंह, हर्षवर्धन सिंह, देवांश विश्वकर्मा, लकी मिश्रा, वंदित जोशी, चंचल राठौड़।

ग्वालियर चीतास : वेंकटेश अय्यर, अभि अग्निहोत्री, आनंद सिंह बैस, अकित सिंह कुशवाह, ईशान अफरीदी, रामवीर सिंह गुर्जंर, विष्णु भारद्वाज, युवराज नेमा, अश्विन दास, पार्थ सिंह साहनी, राहुल बाथम, अर्पित पटेल, संजोग सिंह निज्जर, शिबांग कुमार, यश दुबे,अपूरव द्विवेदी।

रीवा जगुआर्स : कुलदीप गेही, मनन मेहता, पार्थं गोस्वमी, पृथ्वीराज सिंह तोमर, शुभम कुशवाह, अमरजीत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कार्तिकेय सिंह, कुलदीप सेन, शिवम शुक्ला, विक्रांत भदौरिया, हर्ष दीक्षित, हिमांशु शिंदे, शुभम राठौड़़, हिमांशु मंत्री, अजय रोहेरा।

जबलपुर लॉयंस: पार्थं चौधरी, अनिल मौर्य, कनिष्क दुबे, अमन भदौरिया, पुनीत दाते, आर्यन पांडे,
सागर सोलंकी, सारांश जैन, आर्यन देशमुख, अखिल यादव, अंकुर सिंह चौहान, अभिषेक पाठक, त्रिपुरेश सिंह, अभिषेक भंडारी, अर्पित गौड़़,राहुल चंद्रोल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here