MPL 2025 : भोपाल लेपर्ड्स आज शाम फाइनल मुकाबले में चंबल घड़ियाल्स से भिड़ेगा

0
फाइनल मुकाबला शाम 8:00 बजे से खेला जाएगा, बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है।

भोपाल। (nst news) मध्य प्रदेश प्रीमियर क्रिकेट लीग 2 (mpl) का खिताबी मुकाबला गत उप विजेता भोपाल लेपर्ड्स और चंबल घड़ियाल के बीच आज शाम 8:00 बजे से श्रीमंत माधव राव सिंधिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। अगर बारिश ने मैच में खलल नहीं डाली तो दर्शकों को mpl का यह खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे, साथ ही शाम के समय में हल्की-फुल्की बौछारें आने की संभावना है। mpl के नियमों के अनुसार अगर मैच में भारी बारिश होती है और फाइनल मुकाबला नहीं हो पता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।आयोजन समिति ने मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग 2025 को शानदार ढंग से आयोजित करने के लिए शुरू से ही काफी अच्छी तैयारिया कर रखी थी लेकिन बारिश से कई मैच धुलने से टूर्नामेंट का मजा थोड़ा किरकिरा हो गया। दर्शक पूरी तरीके से mpl का मजा नहीं उठा पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here