MPL भोपाल के लेपर्ड्स ने दर्ज की पहली जीत

0

भोपाल लेपर्ड्स ने रीवा जगुआर को छह विकेट से हराकर एमपीएल में पहली जीत दर्ज की है। भोपाल अपने शुरूआती दो मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर से हार चुका है। अब शुक्रवार को भोपाल की भिड़ंत मालवा से होगी। माधव राव सिंधिया स्टेडियम में बुधवार को रीवा जगुआर्स ने 19.5 ओवर में 141 रन बनाए। हिमांशु मिस्त्री ने 52 और पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 18 रन बनाए। भोपाल की ओर से मिहिर हिरवानी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। अरशद खान, गौतम रघुवंशी और प्रियांशु शुक्ला को 2-2 विकेट मिले। जवाब में भोपाल लेपर्ड्स ने 19 ओवर में चार विकेट पर जरूरी रन बना लिए। हर्ष गावली ने 43 और अनिकेत वर्मा ने नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने अंत में छक्का लगाकर मैच जिताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here