धोनी नहीं गए दिल्ली, चेन्नई में जारी रिहैब; IPL में वापसी पर बड़ा अपडेट

0

चेन्नई. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni IPL 2026 में अभी तक मैदान पर नजर नहीं आए हैं और अब उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। 6 मई को Delhi Capitals के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वह काफ इंजरी से उबर रहे हैं और फिलहाल चेन्नई में ही रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी टूर्नामेंट के किसी भी चरण में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि धोनी ने IPL में अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को Gujarat Titans के खिलाफ खेला था। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा था। इस सीजन में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Chennai Super Kings इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम ने 9 में से 4 मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उसे बचे हुए पांच मैचों में कम से कम चार जीत दर्ज करनी होंगी। दिल्ली के बाद टीम को Lucknow Super Giants, Sunrisers Hyderabad और गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में फैंस की नजरें अब धोनी की वापसी पर टिकी हैं, जो टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here