धोनी पहुंचे हैदराबाद, SRH के खिलाफ मैच में खेलने पर सस्पेंस बरकरार

0

चेन्नई . MS Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैदराबाद पहुंच गए हैं, जिससे Chennai Super Kings के अगले मैच में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। टीम का मुकाबला Sunrisers Hyderabad से शनिवार को होना है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि धोनी प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं। जैसे ही टीम हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची, फैंस की भारी भीड़ धोनी की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी और उनका जोरदार स्वागत किया गया।

धोनी पिछले कुछ समय से पिंडली (काफ) की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण IPL 2026 के शुरुआती पांच मैच नहीं खेल पाए। वह पहले गुवाहाटी और बेंगलुरु दौरों पर टीम के साथ नहीं गए थे और घरेलू मैचों के दौरान भी मैदान पर नजर नहीं आए। हालांकि हाल ही में उन्होंने नेट्स में हल्की प्रैक्टिस की, जिससे उनकी फिटनेस में सुधार के संकेत मिले हैं। सीएसके ने शुरुआती तीन हार के बाद लगातार दो जीत दर्ज की हैं, ऐसे में धोनी की संभावित वापसी टीम के लिए बड़ा बूस्ट साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here