मुंबई के पास गुजरात को हराकर फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका, इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकते हैं मुंबई

0

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस शुक्रवार यानी 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टायटंस (जीटी) का सामना एलिमिनेटर मैच में करेगी। मुंबई के पास इस मैच में गुजरात को हराकर फाइनल की तरफ बढ़ने का शानदार मौका होगा। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई गुजरात के विरुद्ध मैदान पर अपने तीन मुख्य विदेशी खिलाड़ी के बिना उतरेगी। रयान रिकेल्टन, कार्बिन बॉश और विल जैक्स अपने देश वापस लौट चुके हैं।

इन तीन खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या किस प्लेइंग इलेवन के साथ गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं इसके बारे में आइए आपको बताते हैं।\इस सीजन में बॉश ने मुंबई के लिए सिर्फ तीन मैच खेले थे, लेकिन रयान और विल जैक्स इस टीम के अहम हिस्सा रहे और मुंबई की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी। विल जैक्स तीसरे नंबर पर खेल रहे थे और वो बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए अच्छा कर रहे थे। उनका जाना भी टीम के लिए बड़ा झटका रहा। रयान के जाने के बाद मुंबई को नए ओपनर के साथ मैदान पर उतरना होगा।

मुंबई ने जॉनी बेयरस्टो और चरिथ असलांका को बाकी के बचे मैचों के लिए टीम में शामिल किया था जिन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। बेयरस्टो टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं साथ ही रोहित टीम के लिए ओपन करते भी नजर आ सकते हैं तो वहीं असलंका ना सिर्फ मध्यक्रम में बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं बल्कि ऑफ-स्पिन गेंदबाजी विकल्प भी होंगे।

असलंका मुंबई के लिए चौथे या पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं जिसकी वजह से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ऊपर खेल सकते हैं। पंजाब के खिलाफ मुंबई ने एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाया था जिसके बाद कर्ण शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अलावा मुंबई की टीम में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। इस टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते थे और 5 में उसे हार मिली थी।

गुजरात के खिलाफ मुंबई की संभावित टीम (इम्पैक्ट प्लेयर समेत)

रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चरित असलंका, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here