33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी: प्रारब्ध मिश्रा की कप्तानी शतकीय पारी, भोपाल डिवीजन 611 रन पर ऑलआउट

भोपाल, एनएसटी न्यूज: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी सीनियर इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने शानदार नेतृत्व करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। फैथ मैदान, भोपाल में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन भोपाल डिवीजन ने जबलपुर डिवीजन के खिलाफ पहली पारी में 611 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

भोपाल डिवीजन ने अपने पहले दिन के स्कोर 5 विकेट पर 370 रन से आगे खेलते हुए 155 ओवरों में 611 रन बनाए। इस दौरान प्रारब्ध मिश्रा ने संयम और आत्मविश्वास के साथ 102 रन की नाबाद पारी खेली। तनिष्क यादव 86 रन और प्रतीक शुक्ला 43 रन बनाकर रन आउट हुए। जबलपुर डिवीजन की ओर से पारुश मंडल ने 4 विकेट लिए, जबकि अंचित ठाकुर और वंदित जोशी को 3-3 विकेट मिले। जवाब में जबलपुर डिवीजन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 20.2 ओवरों में 1 विकेट पर 78 रन बना लिए। हर्ष मंगलानी 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वंदित जोशी 32 रन पर नाबाद हैं। तीसरे दिन मुकाबले का खेल जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles