भोपाल.
मैन ऑफ़ द फाइनल घनश्याम यादव (66*) और अन्नू (28*) की धमाकेदार पारियों के सहारे नदीम इलेवन ने मज़बूत शाहरिक़ इलेवन को एकतरफा 10 विकेट से हराकर भेल ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली. स्पर्धा स्थानीय सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान, शक्ति नगर में गोपाल पाण्डेय फैन्स क्लब द्वारा आयोजित की गई.
शाहरिक इलेवन के मक़बूल प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने. उन्हें साईकिल पुरस्कार में दी गई. विजेता टीम को 51 तथा उपविजेता को 25 हज़ार रूपये और आकर्षक ट्रॉफी पुरुस्कार में मिली. फ़ाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए सितारा खिलाड़ियों से सुसज्जित शाहरिक़ इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 100 रन बनाये. सचिन ने 32 और केडी ने 25 रनों के पारियां खेली. जवाबी पारी में नदीम इलेवन ने मात्र 7 ओवर्स में बिना विकेट खोये विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया.
पुरुस्कार वितरण एमआइसी सदस्य रविंद्र यति, पार्षद सुरेंद्र वाड़िका, प्रतियोगिता के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव ने किया. अतिथियों का स्वागत आयोजन प्रमुख गोपाल पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप पाण्डेय, योगेश सक्सेना, टीआर मिश्रा, अशोक पटेल, अब्दुल रहमान, रमाकांत यादव, विजय यादव, नीरज चौहान उपस्थित रहे.


