नायशा और सारांश टाइगर लीग बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में

0

इंदौर: सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 61वीं टाइगर लीग बैडमिंटन स्पर्धा में नायशा पुरोहित ने बालिका वर्ग के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, सारांश तिरोले बालक वर्ग के फाइनल में हैं, अशांक मिश्रा अब तक अपराजित हैं, युगल मुकाबले भी शुरु हुए, नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में 31वें सरताज ग्रीष्मकालीन जूनियर बैडमिंटन शिविर के तहत हो रही इस स्पर्धा में नायशा पुरोहित ने ऋत्वी दवे को 15-2,15-3 से और शिवांश सुनेरे को17-15,15-6 से हराया, सारांश तिरोले ने शिवांश शर्मा को15-9,15-13 से और अशांक मिश्रा ने आदित्य तिलवनकर को15-8,15-9 से पराजित किया, सारांश तिरोले ने अर्णव शाह को 17-15,12-15,15-9 से और अशांक मिश्रा ने ऋत्वी दवे को 15-5,15-7 से हराया, आदित्य तिलवनकर ने अथर्व चौधरी को 15-8,15-5 से और अदवित शाह कोज्ञ15-3,15-11 से पराजित किया, बालक युगल के लीग मैच में शिवांश सुनेरे और शिवांश शर्मा ने सारांश तिरोले और आदित्य तिलवनकर को 15-13,16-14 से हराया, मुकाबले नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में शाम 5.30 बजे होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here