टी20 टीम में नमन धीर ने बनाई जगह, श्रीकांत के बयान से इस खिलाड़ी की बढ़ी मुश्किलें

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में नमन धीर को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जो कुछ हद तक चौंकाने वाला फैसला रहा। हालांकि, नमन धीर ने घरेलू और टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है, लेकिन उन्हें इतनी जल्दी अंतिम एकादश में मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद कम थी। नमन धीर को टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया था और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपनी उपयोगिता साबित कर दी। उनके प्रदर्शन ने टीम में उनकी दावेदारी को और मजबूत किया है।

अब नमन धीर के टीम में आने और उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद वाशिंगटन सुंदर के टी20 करियर पर इसका कितना असर पड़ेगा इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर श्रीकांत ने बताया। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर नमनधीर के बारे में बात करते हुए कहा कि भारतीय टी20 टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अब नमन धीर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर लाया गया है। वॉशिंगटन सुंदर हर दो मैचों के बाद अचानक चोटिल हो जाते हैं। अब नमन धीर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हैं और उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है।

नमन धीर की शानदार एंट्री, टीम में जगह हुई पक्की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत ने आगे कहा कि अब आप नमन धीर को वनडे और टी20 टीम से बाहर कैसे कर सकते हैं। उन्होंने जल्दी ही टीम में अपनी जगह हासिल कर ली है। अब वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल सकते हैं और टी20 में उनकी वापसी अब मुश्किल हो गई है। श्रीकांत ने नमनधीर के बारे में कहा कि जब वह तेज गेंदबाजी करता है, तो गेंद पर छक्का लग जाता है। इसलिए वह तुरंत गेंद की गति कम कर देता है, जिससे पता चलता है कि वह बहुत सोच-समझकर गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी है। वह टी20 क्रिकेट के लिए एकदम सही है। वह इस तरह से गेंदबाजी करता है जैसे वह खुद बल्लेबाजी कर रहा हो और सोचता हो कि उसे कैसी गेंद डाली जाएगी। इससे पता चलता है कि वह कितना समझदार क्रिकेटर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत ने नमन धीर की तारीफ करते हुए कहा कि आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटा देना चाहिए, तभी वास्तविक ऑलराउंडर तैयार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के पास अब नमन धीर के रूप में एक शानदार बैटिंग ऑलराउंडर मौजूद है। नमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पूरे 4 ओवर गेंदबाजी की, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत के मुताबिक, अगर नमन लगातार 2 ओवर भी प्रभावी तरीके से गेंदबाजी करते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि नमन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की क्षमता है और उन्होंने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इसका प्रदर्शन भी कर दिया। नमन ने अपने डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट हासिल कर अपनी उपयोगिता साबित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here