27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में संपन्न हुई राष्ट्रीय 7 ए साइड फुटबॉल चैंपियनशिप

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में इंडियन 7 ए साइड फुटबॉल फेडरेशन की 14वीं जूनियर नेशनल 7 ए साइड फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन हुआ। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य भारत, RAW FC और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सहित कई राज्यों की टीमें शामिल हुईं। 14 वर्ष आयु वर्ग में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 5-1 से हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में नोमान खान फाइनल के सितारे रहे, जिन्होंने तीन गोल किए। महाराष्ट्र उपविजेता और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष वर्ग में भी मध्य प्रदेश ने RAW FC को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मध्य प्रदेश के ऋषभ साहू ने मैच विनिंग गोल किया। RAW FC उपविजेता और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा। 19 वर्ष आयु वर्ग में महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 7-2 से हराते हुए चैम्पियनशिप जीती। महाराष्ट्र के आयुष ने फाइनल में चार गोल किए। मध्य प्रदेश दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। फेडरेशन के सचिव नरेंद्र अहिरे ने कहा कि प्रतियोगिता से चुने गए उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि SI संगीता काजले ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। फाइनल से पहले एलएनसीटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन ने टीमों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles