32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

National Bank Open: कोको गॉफ की जुझारू जीत, अंतिम 16 में बनाई जगह

मॉन्ट्रियल: कोको गॉफ को एक बार फिर अपनी सर्विस पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने जुझारूपन दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। 14 डबल-फॉल्ट करने के बावजूद अमेरिकी खिलाड़ी ने रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में हराया। इस जीत के साथ गॉफ ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बना ली है। उनका जज्बा और धैर्य एक बार फिर कोर्ट पर साफ नजर आया। पिछले दौर में हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिंस के खिलाफ 23 डबल-फॉल्ट और तीसरे सेट के टाईब्रेकर से बचने के दो दिन बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त गॉफ ने कुदेरमेतोवा को 4-6, 7-5, 6-2 से पराजित किया। गॉफ का मुकाबला अब कनाडा की 18 वर्षीय खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य की की मैरी बोजकोवा को 1-6, 6-3, 6-0 से हराया।

अमेरिका की मैककार्टनी केसलर ने चौथी वरीयता प्राप्त रूस की मीरा एंड्रीवा को 7-6 (5), 6-4 से हराकर उलटफेर किया। अगले दौर में केसलर का सामना यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा। कोस्त्युक ने ऑस्ट्रेलिया की 15वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना को 3-6, 6-3, 7-6 (4) से हराया। यूक्रेन की दयाना यास्त्रेम्स्का ने आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को 7-5, 6-4 से हराया। उनका सामना अब कजाकिस्तान की नौवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना से होगा, जिन्होंने रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियन को 6-0, 7-6 (5) से पराजित किया। एक अन्य मैच में दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने रूस की कामिला राखीमोवा को 7-5, 6-2 से हराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles