नेशनल गेम्स 2025: मध्य प्रदेश पदक तालिका में टॉप 3 में पहुंचा, आज रोइंग में 5 और स्लालोम में 1 स्वर्ण पदक जीता

0

उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 17 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदकों सहित मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आर्जित किये कुल 34 पदक

भोपाल: मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने उत्तराखंड में आज कुल 11 पदक आर्जित कर पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई। गत दिवस मध्य प्रदेश चौथ से पांचवें स्थान पर खिसक गया था।आज रोइंग में मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 5 स्वर्ण और 4 कांस्य पदकों के साथ कुल 9 पदक आर्जित किए।मध्य प्रदेश की टीम ने सेना की टीम को परास्त कर रोइंग की ओवरआल चैंपियनशिप भी अपने नाम की। स्लालोम में मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर एक और कामयाबी अपने नाम की।

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाडियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की टीम ने रोइंग में सेना की टीम को परास्त कर ओवरआल चैंपियनशिप जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।आज का दिन स्वर्णिम दिन रहा एक ही दिन में खिलाडियों ने 6 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ 11 पदक आर्जित कर मध्य प्रदेश को पदक तालिका में प्रथम तीन स्थान पर स्थापित किया। यह खिलाडियों की कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों का सुखद परिणाम है।सभी प्रदेश वासियों को बधाई|

आज के प्रमुख परिणाम
रोइंग

रोइंग में आज मध्य प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण और 4 कांस्य पदकों के साथ कुल 9 पदक मध्य प्रदेश के लिए आर्जित किये| मध्य प्रदेश की टीम ने सेना को हराते हुए टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया|

vishal kewat
पदक विजेता खिलाडियों का विवरण इस प्रकार है

स्वर्ण:1. लाइट वेट डबल स्कल, महिला वर्ग: रुकमनी और पूनम, समय – 7:51.9,रजत – हरयाणा, सविता और दिक्षा समय – 7:58.1. कंस्य – मेघालय, आनंदी और किरण देवी समय – 8:01

2. सिंगल स्कल, महिला वर्ग: खुशप्रीत कौर, समय – 8:40.3

a. रजत – महाराष्ट्र की मृन्मयी, समय – 8:47.6,b. कांस्य – अंडमान और निकोबार की अमृता मीन्स, समय – 8.48.01,3. कोक्स्लेस पेअर, पुरुष वर्ग : भीम और मनमोहन, समय – 7:11.4, रजत -उतर प्रदेश के पुनीत कुमार और मोहम्मद आदिल, समय – 7:15.5,. कांस्य – उतराखंड के जसबीर सिंह और हरिंदर सिंह, समय – 7:24.2,4. कोक्स्लेस पेअर, महिला वर्ग: दिलजीत कौर और गुरवानी कौर,5.क्वाद्रपल स्कल, महिला वर्ग: संतोष यादव, खुशप्रीत, पूनम, रुकमनी।

कांस्य 1. कोक्स्लेस फोर, पुरुष वर्ग: सुशील, कौशलेश प्रताप सिंह, राहुल,नितिन देओल

2. डबल स्कल, पुरुष वर्ग : सुशील और नितिन

3.क्वाद्रपल स्कल, पुरुष वर्ग : भानु प्रताप, अनिल कुमार, अंकुश, संकित

4. लाइट वेट डबल स्कल, पुरुष वर्ग: प्रभाकर एंड रोबिन

स्लालोम स्वर्ण C1 MEN: विशाल केवट, रजत – मेघालय के इंद्रा , कांस्य – कर्नाटक के दादापीर,रजत

K1 WOMEN: शिखा चौहान, समय: 304.235, स्वर्ण: अंदर प्रदेश की नागीदी, समय: 267.578, कांस्य: महाराष्ट्र की जान्हवी, समय: 471.648।

अन्य प्रमुख परिणाम

शूटिंग• 50 मी. 3 पोजीशन पुरुष वर्ग: मध्य प्रदेश के ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने 598/600 के स्कोर के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

बॉक्सिंग• मध्य प्रदेश के 2 खिलाडियों ने आज सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली दिव्या पवार, हिमांशु श्रीवास।

कल के महत्वपूर्ण मुकाबले

मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कल ताइक्वांडो, एक्सट्रीम स्लालोम, टेनिस, बॉक्सिंग, और हॉकी में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।,• बॉक्सिंग: मध्य प्रदेश के 5 खिलाडी कल सेमी-फाइनल में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।,• ताइक्वांडो: मध्य प्रदेश के 5 खिलाडियों कल पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here