नेशनल गेम्स 2025: 3 रजत और 2 कांस्य के साथ मध्य प्रदेश ने आज किया पदकों का अर्धशतक पूरा

0

भोपाल: उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में आज मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मध्य प्रदेश के नाम कुल 50 पदक अर्जित करके मध्य प्रदेश का अर्धशतक किया पूरा।आज मॉडर्न पेंटाथलान, लेज़र रन, व्यक्तिगत महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की खिलाडी नेहा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।वहीँ एथलेटिक्स 1500 मी. दौड़ व्यक्तिगत महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की दीक्षा ने व व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के रितेश ओहरे ने कड़ी टक्कर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

रितेश मात्र 16 मिलिसेकंड से स्वर्ण पदक से चुक गए। एथलेटिक्स, 10,000 मी. दौड़ के व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के विनोद सिंह को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वे मात्र 38.84 सेकंड से रजत पदक प्राप्त नहीं कर पाए।तायक्वोंडो, क्योरुगी अंडर 63kg, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग मध्य प्रदेश के आदित्य प्रजापति ने कांस्य पदक अर्जित किया।

आज के परिणाम

मॉडर्न पेंटाथला लेज़र रन, व्यक्तिगत महिला वर्ग मे मध्य प्रदेश की नेहा यादव ने 13:47.90 समय के साथ रजत पदक प्राप्त किया।स्वर्ण उतराखंड की ममता खत्री ने समय – 11:51.68 के साथ जीता।कांस्य उत्तराखंड की मंजू गोस्वामी ने समय – 13:52.76 जीता।

एथलेटिक्स

1500 मी.महिला वर्ग मे मध्य प्रदेश की दीक्षा ने 4:21.92 समय के साथ रजत पदक जीता स्वर्ण दिल्ली की चंदा ने 4:17.74 जीता। कांस्य पंजाब की अमनदीप ko मिला। 1500 मी., पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के रितेश ओहरे ने 3:46.64 समय के साथ रजत पदक जीता।स्वर्ण एसएससीबी के यूनुस शाह को मिला। कांस्य उतराखंड के राम सिंह ने जीता।

10,000 मी.पुरुष वर्ग मे मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 का समय लेकर कांस्य पदक जीता।

स्वर्ण हिमाचल प्रदेश के सावन ने जीता।रजत महाराष्ट्र के किरण को मिला।ताइक्वोंडो क्योरुगी 63kg, पुरुष वर्ग मे मध्य प्रदेश के आदित्य प्रजापति ने कांस्य पदक जीता।

हॉकी, महिला वर्ग: मध्य प्रेदेश की टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लीग मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम को 2-1 से परास्त किया।शूत्तिंग ट्रैप मे आज ट्रैप के प्रारंभिक मुकाबले हुए।

कल के मुकाबले:

मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कल शूटिंग (शॉटगन), टेनिस, फेंसिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलान, और विमेंस हॉकी में पदक के लिए जोर अजमाइश करेंगे। मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला,सचिव दिग्विजय सिंह और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने आज पदक विजेताओं को बधाई दी एवं कल खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here