राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी: क्रशिव दोषी ने 3 स्वर्ण और 2 रजत जीते 

0

भोपाल: भुवनेश्वर में 6 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित हो रही चालीसवीं राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के तैराक कृषिव दोषी ने 3 स्वर्ण और 2 रजत सहित कुल 5 पदक जीते हैं. प्रेस विज्ञप्ति में मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सह सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया की एक तैराक इस स्पर्धा में 5 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकता है।आज भी कृषिव दोषी ने अपने अंतिम व्यक्तिगत इवेंट 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.इस स्पर्धा का पदक वितरण भारतीय तैराकी संघ के कार्यकारिणी सदस्य बलराज शर्मा एवं मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सह सचिव रामकुमार खिलरानी ने किया। क्रशिव के इस प्रदर्शन पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के पीयूष शर्मा , जय वर्मा , योगेन्द्र सिंह राठौर , सीमांत दिवेदी ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here