भोपाल। भुवनेश्वर में खेली जा रही 78 वी राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज मध्य प्रदेश के तैराक अद्वैत पागे ने 400 मी व्यक्तिगत मेडले में रजत पदक जीता। एक दिन पहले उन्होंने 1500 मीटर व्यक्तिगत फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता था। इस तरह स्पर्धा में अवधेत पागे के दो मेडल हो गए हैं।
भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि 22-26 जून तक हो रही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन मध्य प्रदेश के तैराक अद्वैत पागे ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में 4:26.90 समय में रजत पदक प्राप्त किया। इस इवेंट में स्वर्ण पदक नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड 4:24.64 के साथ कर्नाटक के शॉन गांगुली और कांस्य पदक गुजरात के आर्यन नेहरा ने 4:30.35 समय निकाल कर जीता।


