आईआईएसईआर भोपाल में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी

0
(500 कैडेट्स ले रहे हैं अनुशासन, नेतृत्व और मानसिक सशक्तिकरण का प्रशिक्षण)

भोपाल। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर), भोपाल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पूरे जोश और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कुल 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार की शारीरिक, मानसिक एवं तकनीकी गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
शिविर की शुरुआत के साथ ही कई प्रेरणादायक और उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।मानसिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए, प्रसिद्ध मेडिटेशन विशेषज्ञ वंदना जैन द्वारा एक ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स के साथ उनके परिवारजनों ने भी भाग लिया। इस सत्र का उद्देश्य ध्यान, अनुशासन और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना था।शिविर में ड्रिल अभ्यास कैडेट्स के लिए प्रमुख गतिविधियों में से एक रहा, जिसमें उन्होंने अनुशासन और समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह अभ्यास कैडेट्स की फिटनेस और टीम भावना को मजबूत करता है।रस्सा खींच (टग-ऑफ-वार) प्रतियोगिता शिविर का एक और रोचक आयोजन रहा, जिसमें कैडेट्स ने ताकत, रणनीति और टीमवर्क का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही और सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान कैडेट्स को नेवल ओरिएंटेशन क्लासेस भी दी जा रही हैं, जिनमें उन्हें भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली, नियमों और मूल्यों की जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा, शिपबिल्डिंग कैपेसिटी से संबंधित विषयों पर भी कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे कैडेट्स को तकनीकी पहलुओं की बेहतर समझ हो सके। यह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर न केवल शारीरिक दक्षता और अनुशासन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि नेतृत्व कौशल और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित कर रहा है।भोपाल में आयोजित यह शिविर अपनी सफल योजना और उत्साह के साथ भविष्य के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here