Badminton: नीरज और पवन शर्मा को डबल खिताब

0

29वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट

भोपाल: नीरज मिलन और पवन शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 29वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटरप्रेस बैडमिंटन में डबल खिताब जीते। नीरज ने फाइनल में पहले तो रामकृष्ण यदुवंशी को 21-18, 21-17 से हराकर सिंगल खिताब जीता और बाद में डबल्स फाइनल में रामगोपाल को साथ लेकर रामकृष्ण यदुवंशी- रोशनलाल की जोड़ी को 17-21, 21-17, 21-18 से हराकर डबल खिताब जीते। ओपन कैटेगरी में आर्यन शर्मा चैम्पियन बने हैं। उन्होंने फाइनल में आर्यन उपाध्याय को हराया। पवन शर्मा मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में चैम्पियन बने। वुमंस कैटेगरी में यूवी ने तिहरे खिताब जीते। जबकि रितिका पवार और यूवी की जोड़ी डबल्स में चैम्पियन बनीं। टीटी नगर स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित इस तीन दिनी टूर्नामेंट में शहर के 150 से ज्यादा मीडियाकर्मियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण एम्स के चीफ स्पाइन सर्जन डा. वीरेंद्र वर्मा, डिप्टी सेक्रेट्री वित्त विवेक घारु, भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मुमताज खान ने किया। इस दौरान मप्र कयाकिंग केनोइंग संघ के अध्यक्ष पीएस बुंदेला और भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य ने किया। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में सीजन का दूसरा टूर्नामेंट इंटर प्रेस टेबल-टेनिस इसी महीने के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगा।

फाइनल परिणाम एक नजर में

मेंस सिंगल: नीरज मिलन विवि रामकृष्ण यदुवंशी 21-18, 21-17,

मेंस सिंगल ओपन: आर्यन शर्मा विवि आर्यन उपाध्याय 21-19, 22-20

वुमंस सिंगल: यूवी विवि प्रिया अग्रवाल 21-11, 21-15

मेंस डबल्स: नीरज मिलन- रामगोपाल िववि रामकृष्ण यदुवंशी-रोशनलाल 17-21, 21-17, 21-18

मेंस डबल्स ओपन: पवन शर्मा- सुनील पंड्या विवि सचिन रावत-अमित पवार 21-19, 17-21, 22-20

वुमंस डबल्स: रितिका-यूवी विवि भूमिका-सोनिया 21-15, 21-10

मिक्स्ड डबल्स: पवन शर्मा-यूवी विवि सचिन रावत- रितिका पवार 21-19, 21-18

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here