23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अकादमी की नीरू ढांडा ने कजाकिस्तान में 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

महिला शॉटगन ट्रेप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, भारत और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया

(NST News) भोपाल. कजाकिस्तान के शिमकेंट शूटिंग प्लाजा में 16 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश खेल अकादमी की खिलाड़ी नीरू ढांडा ने देश और प्रदेश का नाम रौशन किया। नीरू ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 02 स्वर्ण पदक जीतकर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नीरू ढांडा ने महिला शॉटगन ट्रेप व्यक्तिगत स्पर्धा में 43 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद रजत पदक कतर की राय बस्सिल ने 37 अंक और कांस्य पदक भारत की आशिमा अहलावत ने 29 अंक लेकर प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट निशानेबाजी और दृढ़ एकाग्रता ने इस प्रतियोगिता में भारत का मान बढ़ाया।

ट्रेप महिला टीम स्पर्धा में भारतीय टीम की खिलाड़ियों नीरू ढांडा (117 अंक), आशिमा अहलावत (107 अंक) और प्रीति रजक (105 अंक) ने कुल 319 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। टीम ने चीन (301 अंक) और कुवैत (295 अंक) को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू ढांडा को लगातार 02 स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाता है। खेल और युवा कल्याण संचालक राकेश गुप्ता ने भी नीरू की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें भविष्य में नए कीर्तिमान बनाने की शुभकामनाएं दी। चैम्पियनशिप में एशिया के 27 देशों के 748 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें महिला और पुरुष वर्ग की कुल 120 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles