नेटलिंक-बीएसएनएल कपः सेंट माइकल फाइनल में पहुंचा

0

भोपाल | आयुष यादव (112) के शतक, हर्ष चतुर्वेदी (59) और अम्बर शर्मा (55) के अर्धशतकों से सेंट माइकल अकादमी ने अरेरा अकादमी को 187 रनों के बड़े अंतर हराकर नेटलिंक-बीएसएनएल कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका खिताबी मुकाबला मयंक क्रिकेट अकादमी से रविवार को 9:30 बजे से होगा। आस वेलफेयर सोसाइटी और भोपाल क्रासफिट द्वारा आयोजित मंडीदीप में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट माइकल ने निर्धारित 40 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 270 रनों का विशाल स्कोर बनाया। अरेरा अकादमी की ओर से नीरज ग्रोवर और राेहित रजक को एक-एक विकेट मिले। जवाब में अरेरा क्रिकेट अकादमी 27.5 ओवर में 83 रनों पर ढेर हो गई। उनकी ओर से ध्रुव ने सर्वाधिक 30 और रोहित ने 16 रनों की पारी खेली। सेंट माइकल की ओर से हर्ष चतुर्वेदी ने 8 रन देकर 3 विकेट लिए। हर्ष मैन आफ मैच चुने गए। उन्हें बीएसएनएल के मार्केटिंग जीएम अरुण कुदेशिया ने पुरस्कृत किया।