न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त

0

ऑकलैंड. न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के एडेन पार्क स्टेडियम में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। चौथा मैच 22 मार्च को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। पावरप्ले में टीम ने तीन शुरुआती विकेट गंवाए और कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टॉनी डी जॉर्जी ने 15, वियान मुल्डर शून्य और कॉनर एस्टरहुइजन 15 रन बनाए। 10वें नंबर के बल्लेबाज नकोबानी मोकोएना ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन, मिचेल सैंटनर और बेन सीयर्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशाम को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में, न्यूजीलैंड ने 137 रन का लक्ष्य 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर्स डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 66 गेंदों में 96 रन की अहम साझेदारी की। कॉन्वे 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लैथम ने नाबाद 63 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने चार ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here