टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की शानदार जीत

0

रायपुर। टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दावरा इंटरनेशनल स्कूल को 125 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।

Krishna public school sarona vs Indian public school player of the match-Pratyush Jha

मैच में एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सार्थक धूपड़ ने 39 रन तथा बृजेश सुल्तानिया ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वहीं, दावरा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए नमन साहू और समीर निर्मलकर ने 3 विकेट एवं समीर निर्मलकर 2 विकेट हासिल किए।247 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दावरा इंटरनेशनल स्कूल की टीम एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवरों में 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। दावरा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से उत्कर्ष ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल की ओर से प्रियांश बंसल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि सार्थक धूपड़ ने दो विकेट हासिल किए।इस प्रकार एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल ने मुकाबले को 125 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए सार्थक धूपड़ को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्य की 32 स्कूल टीमों के बीच क्रिकेट प्रतिभा को मिल रहा मंच

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में प्रदेश की 32 स्कूल टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता स्कूली क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने और अपने खेल को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने क्रिकेट करियर में नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।प्रतियोगिता में कल खेले जाने वाले मुकाबले आत्मानंद स्कुल मोहबा बाजार vs शंकरा सीनयर सेकण्ड्री स्कुल बिरगांव ,वेडनर मेमोरियल स्कुल महासमुंद vs हैरिटेज स्कूल रायपुर, आर डी तिवारी स्कुल vs पंडित सुन्दर लाल शर्मा स्कुल, संस्कार द राइसिंग स्कुल बसना vs पंडित सुंदर लाल शर्मा स्कुल रायपुर !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here