Nikhil ने शतकीय पारी खेल कर रेलवे यूथ को दिलाई बड़ी जीत

0

भोपाल: निखिल कुशवाह की शतकीय पारी से रेलवे यूथ ने अकीरा क्रिकेट एकेडमी को 111 रन से हराया।अल-हमद सीनियर वनडे डे क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज खेले गए मुक़ाबले में रेलवे यूथ अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 269 रन बानाए। रेलवे की ओर से सर्वाधिक निखिल कुशवाह ने 71 गेंदों में 15 चौके 3 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए।ओम ने 75 गेंदों में 9 चौके दो छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली।अकीरा क्रिकेट अकादमी से गेंदबाज़ी करते हुए दुर्गेश हटकर ने 8 ओवर में 33 रन देकर तीन व सर्वज्ञ पाठक ने 8 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट लिए !

अल हम्द मैदान पर 270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अकीरा क्रिकेट अकादमी की टीम 32.2 ओवर में 158 रन पर ही सिमट गई। उसकी ओर से गौरव पाटीदार ने सर्वाधिक 42 व दुर्गेश हटकर ने 36 रन का योगदान दिया। रेलवे यूथ की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश बुंदोलिया ने 7.4 ओवर में 22 रन डेकर 4 व ओम अंजेश और निखिल कुशवाहा ने दो-दो विकेट झटके। इस मैच का मैन ऑफ द मैच निखिल कुशवाह को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here