सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की नीतिशा छुगानी का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, ईदगाह हिल्स की छात्रा नीतिशा छुगानी ने अपनी मेहनत और समर्पण से बड़ा मुकाम हासिल किया है। 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में उनका चयन भोपाल संभाग की राज्य स्तरीय शालेय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। यह टीम 13 से 17 अक्टूबर तक गाडरवाड़ा (नरसिंहपुर) में आयोजित होने जा रही अंतर संभागीय राज्य स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। नीतिशा के चयन से विद्यालय का नाम एक बार फिर खेल जगत में रोशन हुआ है।

विद्यालय टीम के मुख्य प्रशिक्षक रवदीप सिंह मल्हारी और सहायक प्रशिक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने नीतिशा की सफलता को उनकी नियमित मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि नीतिशा ने खेल के प्रति हमेशा गंभीरता और अनुशासन का परिचय दिया है। लगातार अभ्यास और टीम भावना ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और भोपाल संभाग का नाम गौरवान्वित करेंगी।

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर लिली, उप प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया और सभी शिक्षकों ने नीतिशा को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में उनके चयन की खबर मिलते ही खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि नीतिशा आने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय खिताब जीतने में सफल रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here