भोपाल। लीगमुकाबलों में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पीएंडजी ने दूसरे एनके राई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के कॉर्पोरेट ग्रुप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने आईसेक्ट को आठ विकेट से हराया। अोल्ड कैंपियन मैदान पर मंगलवार को आइसेक्ट ने पहले खेलते हुए 6/147 रन बनाए। इसमें रोनित ने 67 और योगेश ने 23 रन बनाए। पीएंडजी की ओर से साजिद ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में पीएंडजी ने अभिषेक (50) और मनोज (33) की पारियों की मदद से जरूरी रन 14 ओवर मेेें बना लिए हैं। योगेश और वीरेंद्र को एक-एक विकेट मिले। सीए सुदीप मोहित्रा ने अभिषेक को मैन ऑफ मैच प्रदान किया। एक अन्य मुकाबले में नेटलिंक ने पत्रकार एकादश को छह विकेट से हराया।

