भोपाल। राधारमण समूह परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज राधारमण ने शाशिब को 5 विकिट से हराकर अगले राउण्ड में प्रवेश किया। वहीं एसएटीआई, विदिशा ने बंसल को 7 विकिट की करारी मात दी।
टूर्नामेंट का पहला मैच राधारमण और शाशिब के बीच खेला गया जिसमें शाशिब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकिट के नुकसान पर 83 रन बनाए। राधारमण ने इस लक्ष्य को 12.2 ओवरों में 5 विकिट खोकर प्राप्त कर मैच अपने नाम कर लिया। राधारमण के बल्लेबाज शशि को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच भी दिया गया। उन्होंने 22 बालों में एक चौके की सहायता से 22 रन बनाये।
दूसरा मुकाबला एसएटीआई, विदिशा और बंसल काॅलेज,गांधीनगर के मध्य खेला गया जिसमे में एसएटीआई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बंसल काॅलेज की टीम ने 15 ओवर में आॅलआउट होकर 97 रन बनाये। जवाबी हमले के लिए उतरी एसएटीआई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 3 विकिट पर 104 रन बनाये। एसएटीआई के दिव्यम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाये। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया।


