नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार, 27 फरवरी को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी मुश्किल में दिख रही थी, क्योंकि 16.5 ओवर में टीम 177 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा, लेकिन रेहान अहमद और विल जैक्स ने आख़िरी ओवरों में कमाल करते हुए 16 गेंदों में 44 रन जोड़ दिए। इस धमाकेदार साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने सिर्फ 19.3 ओवर में मैच जीत लिया। इस जीत के साथ सुपर-8 ग्रुप-2 की सेमीफाइनल की रेस और भी रोमांचक हो गई है। अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार, 28 फरवरी को होने वाले मैच से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट तय होगा।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टिम सीफर्ट 25 गेंद पर 35 रन और फिन एलन 19 गेंद पर 29 रन ने पहले विकेट के लिए 7 ओर में 64 रन जोड़े। सीफर्ट के आउट होने के बाद एलन का भी विकेट 8वें ओवर की चौथी गेंद पर 66 रन पर गिर गया। इसके बाद रचिन रविंद्र 12 वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। तब न्यूजीलैंड का स्कोर 97 रन था। रचिन ने 11 रन बनाए। रचिन के ग्लेन फिलिप्स ने 21 गेंद पर 31 रन जोड़े।
स्पिन जादू ने बदल दिया मैच का रुख
फिलिप्स की मार्क चैपमैन के साथ 18 गेंद पर 26 रनों की साझेदारी। चौपमैन 15 और फिलिप्स 28 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल 3 और कोल मैककोन्ची 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर 5 गेंद पर 9 और मैट हेनरी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद, विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। लियाम डॉसन ने 1 विकेट झटका।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही
160 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फिल साल्ट को 2 रन पर मैट हेनरी ने पवेलियन भेज दिया। जोस बटलर को शून्य पर लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। कप्तान हैरी ब्रूक ने 26 रन बनाए। उन्होंने कुछ दमदार शॉट लगाए, लेकिन 24 गेंद खेले और संघर्ष करते दिखे। जैकब बेथल 16 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन कैच लपका।
कीवी बल्लेबाज़ी में आया रोमांचक मोड़
इंग्लैंड की पारी में टॉम बैंटन ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि सैम करन ने 22 गेंदों में 24 रन जोड़े। अंत में विल जैक्स ने 18 गेंदों में नाबाद 32 और रेहान अहमद ने 7 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत की कगार पर पहुंचाया। इंग्लैंड को अंतिम 3 ओवरों में 43 रन चाहिए थे, और ग्लेन फिलिप्स के एक ओवर में 22 रन बनते ही मैच का रुख पलट गया। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लेकर कीवी टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं।

