ODI World Cup 2023: 12 साल बाद भारत के पास इतिहास दोहराने का अच्छा मौका :रोहित शर्मा

0

नई दिल्लीः आगामी 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में पहली बार विश्व कप 2023 का आयोजन होने जा रहा है। जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की तैयारियां आईसीसी ने जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। कुछ देर पहले विश्व कप की ट्रॉफी बारबाडोस पहुंची है, जहां फैंस ने इसका दीदार किया।

इस बीच बारबाडोस में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ तस्वीर खींचवाई। रोहित ने आईसीसी से खास बातचीत की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के हर मैदान पर भारी मात्रा में फैंस उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचेंगे।रोहित का मानना हे की आप जानते हैं कि ये विश्व कप है और हर किसी की निगाहें इस पर टिकी हुई है और 12 साल बाद भारत के पास इतिहास दोहराने का अच्छा मौका है।

आप सब जानते है कि साल 2011 में आखिरी बार हमने 50 ओवर फॉर्मेट में विश्व कप खेला था। इसके बाद साल 2016 में टी-20 फॉर्मेट में खेला, लेकिन 12 साल बाद वनडे फॉर्मेट में ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित है। मैं हर मैदान पर खेल खेलना चाहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here