भोपाल। रियान कप तृतीय एनके राई क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्पोरेट वर्ग में ऑफिसर इलेवन ने बीयू को पांच विकेट से तथा रियान वाटर ने पोस्टल को 92 रनों से हराकर मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इनके बीच खिताबी मुकाबा रविवार को खेला जाएगा।
ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइलन मुकाबले में बीयू ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन बनाए। इसमें वीरेंद्र भलावी ने 35, असीम शुक्ला ने 30 रन की पारी खेली। समीर मिरीकर चार, रोहित व अक्षय श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में ऑफिसर इलेवन ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अब्दुल अकील ने 25, परितोष ने 31, अंकित यादव ने 22 व इदरीस अहमद 21 रन का योगदान दिया। बीयू से अखलेश, सलीम, अंकित, शोएब और जीतू को एक -एक सफलता मिली।
SEE THIS ALSO – मुस्कान ने जीता स्वर्ण
दूसरे सेमीफाइनल में रियान वाटर ने पहले खेलते हुए 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक गिरी ने 62, ऋ षि अरोरा ने 20, शेखर दीक्षित ने 30 व सुनील 23 रनों की पारी खेली। पोस्टल के असद ने दो, योगेंद्र,नितिन,मनोज ने एक-एक सफलता दिलाई। जवाब में पोस्टल की टीम 17.5 ओवर में 100 रन पर ही सिमट गई। नितिन ने 30, मनीष ने 19, अमित ने 12 का योगदान दिया। रियान वाटर के ऋ षि अरोरा ,रौनक ने दो-दो, अभिषेक गिरी, सुनील, रूपेश, विपिन ने एक-एक विकेट चटकाए।


