Olympics 2024: पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने 16 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ा

0

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पूरी दुनिया को चौंका दिया और नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। अरशद ने जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में 92.97 मीटर का थ्रो करके इतिहास रच दिया। इस बार गोल्ड का दावेदार नीरज चोपड़ा को माना जा रहा था, लेकिन वो अरशद के द्वारा खींची गई लकीर को पार कर पाने में सफल नहीं हो पाए और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

अरशद ने गोल्ड जीतकर नीरज समेत तमाम भारतीयों का भी दिल तोड़ दिया, लेकिन खुशी इस बात की जरूर रही कि नीरज दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने इससे पहले जैवलिन थ्रो इवेंट में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था और उन्होंने इस इवेंट में लगातार दो बार भारत के लिए पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर भाला फेंका और 6 में से उनके 5 प्रयास फाउल रहे। नीरज ने कोशिश जरूर की, लेकिन वो अरशद नदीम से आगे नहीं निकल पाए। हालांकि ये नीरज के करियर का अब तक का बेस्ट थ्रो साबित हुआ।

पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने फाइनल मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में रिकॉर्ड तोड़ भाला फेंका। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर भाला फेंककर 16 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 16 साल पहले यानी साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में नॉर्वे के थॉर्किल्डसेन एंड्रियास ने 90. 57 मीटर दूर भाला फेंका था। अब अरशद ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ओलंपिक इतिहास में सबसे लंबे दूर तक भाला फेंकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वैसे पेरिस ओलंपिक में नदीम ने अपने आखिरी प्रयास में 91.79 मीटर भाला फेंका।

अरशद नदीम अब पाकिस्तान के पहले ऐसे एथलीट बने जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता। वो अपने देश के लिए जैवलिन थ्रो इवेंट में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। पाकिस्तान ने इससे पहले ओलंपिक में कुल 10 मेडल जीते थे जिसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज फील्ड हॉकी में जीते थे। इसके अलावा पाकिस्तान ने रेसलिंग और बॉक्सिंग में एक-एक ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। अरशद नदीम ने पाकिस्तान के लिए 11वां मेडल जीता और ये ओलंंपिक में पाकिस्तान के चौथा गोल्ड मेडल भी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here