Olympics: फुटबॉल मैच के दौरान आतंकी वारदात की साजिश को फ्रांस के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया

0

नई दिल्ली: फुटबॉल मैच के दौरान आतंकी वारदात की साजिश को फ्रांस के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। फ्रांस के गृह मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने पेरिस ओलंपिक के दौरान फुटबॉल आयोजनों पर हमला करने की योजना को विफल कर दिया है।

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में फाइनल से पहले फ्रांस के विभिन्न शहरों में फुटबॉल मैच खेले जाएंगे।

गेराल्ड डार्मैनिन ने कहा कि 22 मई को चेचन्या के एक 18 वर्षीय व्यक्ति को ल्योन के दक्षिण-पश्चिम में सेंट-इटियेन शहर में आयोजित होने वाले फुटबॉल आयोजनों पर हमला करने की योजना के पीछे होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here