Olympics: 30 नहीं अब 29 खिलाड़ियों का एथलेटिक्स दल जाएगा पेरिस, क्या यह है वजह?

0

नई दिल्ली: भारत का 30 खिलाड़ियों का एथलेटिक्स दल पेरिस जाने वाला था। हालांकि अब यह संख्या घटकर 29 रह गई है। पेरिस ओलंपिक के लिए जा रहे दल में शॉटपुट एथलीट आभा खटुआ का नाम शामिल नहीं है। भारतीय ओलंपिक संघ या एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अभी तक इसका कारण नहीं बताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि टेस्टोट्रोन लेवल ज्यादा होने की वजह से आभा को दल से बाहर किया गया है।

आभा ने मई में हुए फेडरेशन कप में 18.41 मीटर के थ्रो के साथ नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था। वह रोड टू पेरिस की रैंकिंग में 21वें स्थान पर थी और इसी वजह से उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि आखिरी मौके पर उनका नाम हटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड एथलेटिक्स ने डिफेरेंस ऑफ सेक्स डेवलेपमेंट रेगुलेशन (डीएसडी) उल्लंघन के कारण ने आभा को हिस्सा लेने से रोका है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आभा का नाम डोपिंग के कारण नहीं बल्कि डीएसडी रेगुलेशन के कारण हटाया गया है। पिछले साल बैंकॉक में हुए एशिया चैंपियनशिप के दौरान एथलेटिक्स इंटेग्रिटी यूनिट अधिकारियों ने लिया गया होगा। उसी सैंपल में ट्रेस्ट्रोन लेवल बढ़ा हुआ आ सकता है जिसके कारण वर्ल्ड एथलेटिक्स ने यह फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here