खराब फॉर्म से जूझ रहे जायसवाल को मिला मौका, इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए टेस्ट ड्रॉ की ओर

0

नई दिल्ली : इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। तीसरे दिन सोमवार (2 नवंबर) का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी में 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए थे। टीम अभी न्यूजीलैंड ए की पहली पारी की बढ़त से 46 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल 20 रन और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब चौथे दिन दोनों बल्लेबाजों पर टीम को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

इंडिया ए दिन के अंत ने बिना कोई विकेट गंवाए 11 ओवर का खेल निकाल लिया। यशस्वी के पास फॉर्म में लौटने का अच्छा मौका है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अबतक तीन पारियों में वह फेल रहे हैं। वह पिछली 9 पारियों में चार बार खाता नहीं खोल सके हैं। इससे पहले दूसरे दिन पूरे दो सेशन बल्लेबाजी करने वाले मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट तीसरे दिन सुबह के सेशन में मोहम्मद सिराज ने अनुशासित गेंदबाजी के दमपर आउट कर दिया।

न्यूजीलैंड ए के निचले क्रम ने बढ़ाई इंडिया ए की मुश्किलें, लंबी खींची पहली पारी

लंच से पहले इंडिया ए ने दो और विकेट लिए। इससे न्यूजीलैंड ए का स्कोर 291/7 हो गया और वह अभी भी 55 रन पीछे थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने आसानी से हार नहीं मानी। क्रिस्टियन क्लार्क और फ्रेजर शीट ने 40 से ज्यादा रन जोड़े और अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इन दोनों को मुकेश कुमार ने आउट किया, जिन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 12वीं बार एक पारी में 5 विकेट लिए।

जैरोड मैके और जायडन लेनॉक्स ने 24.5 ओवर तक टिककर जोड़े 55 रन

इसके बाद आखिरी विकेट के लिए जुझारू साझेदारी ने इंडिया ए के खिलाड़ियों के धैर्य की परीक्षा ली। जैरोड मैके और जायडन लेनॉक्स ने दूसरे सेशन को आधा घंटा और खींच लिया और आखिरी सेशन में भी एक घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की। उन्होंने 24.5 ओवरों में 55 रन जोड़े। न्यूजीलैंड ए टीम ने पहली पारी में 132.5 ओवर में 424 रन बनाए और 74 रनों की बढ़त हासिल की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here