22.6 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

“हमारी साझेदारी गर्म-ठंडी नहीं, समझ और संतुलन की है”—अभिषेक शर्मा ने कही अहम बात

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की बल्लेबाजी हर मैच की चर्चा का केंद्र रही। ब्रिस्बेन में खेला गया पांचवां टी-20 लगातार बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन इसके पहले भारतीय ओपनर्स ने तेज शुरुआत करते हुए 4.5 ओवर में बिना विकेट 52 रन ठोक दिए थे। मैच रुके समय गिल 16 गेंदों पर 29 रन और अभिषेक 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर क्रीज पर थे। सीरीज समाप्त होने के बाद अभिषेक शर्मा ने गिल के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर बड़ा बयान दिया और दोनों के तालमेल को टीम की मजबूती बताया।

अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल की आक्रामक बल्लेबाज़ी का ज़िक्र करते हुए कहा, “सर, हम आग और बर्फ नहीं… हम आग और आग हैं। आज बर्फ नहीं थी, बस आग थी।” उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे के खेल को बखूबी समझते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक ने कहा, “मैं जानता हूं वह किन गेंदबाजों को निशाना बनाता है और वह भी मेरे खेलने का अंदाज़ समझता है। कई बार वह मेरे पास आकर कहता है—कुछ गेंदें संभलकर खेलो, फिर खास शॉट ट्राई करना।” उन्होंने बताया कि बचपन से रूममेट रहने की वजह से दोनों के बीच तालमेल और भरोसा काफी मजबूत है।

अभिषेक शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। मैच के बाद सूर्या ने इस युवा जोड़ी की जमकर तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि जब शुभमन और अभिषेक टॉप ऑर्डर में साथ उतरते हैं, उनकी बल्लेबाज़ी फैंस के चेहरे पर मुस्कान ले आती है। कप्तान के मुताबिक, दोनों की सकारात्मक सोच और स्ट्राइक रोटेशन टीम को शुरुआत में ही बड़ा बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।

सूर्यकुमार यादव ने गोल्ड कोस्ट में खेले गए पिछले मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में दोनों ने पिच को समझकर बिना बेवजह जोखिम उठाए पावरप्ले को सुरक्षित तरीके से पार किया। कप्तान के अनुसार, खिलाड़ी अनुभव से सीखते हैं और यह जोड़ी लगातार बेहतर कम्युनिकेशन करते हुए नई-नई चीज़ें सीख रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूर्या ने कहा, “जब अभिषेक और शुभमन एक साथ बल्लेबाज़ी करते हैं तो वे सभी के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं।” भारतीय कप्तान के मुताबिक, यह युवा जोड़ी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अलग-अलग हालात से निपटने के नए-नए तरीके सीख रही है, जो भविष्य में टीम के लिए बड़ी ताकत साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles