ओवल टेस्ट: जायसवाल का छठवां शतक, भारत की बढ़त 200 रन के पार

0

लंदन। ओवल टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं और अब 201 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा और करुण नायर के साथ नाबाद साझेदारी निभा रहे हैं। यह जायसवाल के टेस्ट करियर का छठा शतक है।

शनिवार को टीम इंडिया ने 75/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर दिन के पहले ही ओवर में आउट हो गए। लंच से पहले नाइट वॉचमैन आकाश दीप ने शानदार 66 रन की पारी खेली और शतकीय साझेदारी की। वे ओवर्टन की गेंद पर कैच आउट हुए। उनकी यह पारी खास रही क्योंकि वह 2011 के बाद पहले भारतीय नाइट वॉचमैन बने, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 50 से ज्यादा रन बनाए।

मैच में अब तक इंग्लिश फील्डर्स 5 कैच छोड़ चुके हैं, जिससे भारत को बड़ी बढ़त बनाने में मदद मिली है। पहली पारी में भारत ने 224 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड 247 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को 23 रन की पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में अब तक मजबूत स्थिति मिल चुकी है और मैच पर टीम इंडिया का नियंत्रण बनता दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here