22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

पी.वी. सिंधु विश्व बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत की पी.वी. सिंधु चीन की सुन यू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सुन यू को क्वार्टर फाइनल में 21-14, 21-9 से हराया है। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में जबर्दस्त जीत हासिल की है। सिंधु ने पहला गेम आसानी से जीत लिया था, लेकिन दूसरे गेम में मेहनत थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पहले गेम में जीत हासिल करने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में विपक्षी खिलाड़ी पर दबाव बनाया, जिससे सिंधु ने जीत हासिल की। बता दें कि सेमीफाइनल में सिंधु का सामना चीन की ही चेन यूफेई से होगा, जिन्होंने एक और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाइलैंड की रातचानोक इंतानोन को कड़े मुकाबले में 14-21, 21-16, 21-12 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles