33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

हाॅकी विश्व कप में काॅमेंट्री करेंगे भोपाल के प्रशान्त सेंगर

भोपाल।  राजधानी के जाने-माने स्पोर्ट्स काॅमेंटेटर प्रशान्त सेंगर अपनी जादुई आवाज से सब को मैच का हालचाल समझाने के लिए अब उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में खेली जा रही हाॅकी विश्व कप प्रतियोगिता में आकाशवाणी के लिए हिंदी में काॅमेंट्री करेंगे । प्रशान्त को विश्व कप के लिए आकाशवाणी के काॅमेंट्री पैनल मे शामिल किया गया है । प्रशान्त नीदरलैंड में आयोजित पिछली विश्व कप हाॅकी प्रतियोगिता में भी आकाशवाणी के लिए के काॅमेंट्री कर चुके हैं ।

प्रशान्त इसके अलावा हाॅकी चैंपियन्स ट्राॅफी, हाॅकी जूनियर विश्व कप, एशियाई खेल और राष्ट्रमण्डल खेलों के हाॅकी मुक़ाबलों के साथ-साथ ओलंपिक खेल, क्रिकेट विश्व कप और अंडर -17 फीफा फुटबॉल विश्व कप जैसे बड़े अंतराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी काॅमेंट्री कर चुके हैं ।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles