40.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

PAK vs ENG: जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर गावस्कर-लारा समेत 4 खिलाड़ी छूटे पीछे

नई दिल्ली: मुल्तान में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खूब रन बन रहे हैं। पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए। अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बीच इंग्लैंड के ‘शतक मशीन’ जो रूट रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 35वां शतक जड़ दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार (9 अक्टूबर) को शानदार पारी खेलकर इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा समेत 4 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के यूनुस खान और श्रीलंका के महेला जयवर्धने भी पीछे छूट गए। इन चारों खिलाड़ियों के 34-34 शतक हैं।

रूट ने 2024 में अबतक 5 शतक जड़े

जो रूट अब सबसे ज्यादा शतक के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 51, जैक कैलिस 45, रिकी पोंटिंग 41, कुमार संगकारा 38 और राहुल द्रविड़ के 36 शतक से ही पीछें हैं। रूट ने 2024 में अबतक 5 शतक जड़ दिए हैं। वह इस साल संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है।

कुशल मेंडिस के 5 शतक

रूट के अलावा श्रीलंका के कुशल मेंडिस के 5 शतक हैं। केन विलियमसन, शुभमन गिल और ओली पोप के 3-3 शतक हैं। दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने 2-2 शतक जड़े हैं। रूट ने पिछली 9 पारियों में 4 शतक जड़े हैं। इस साल इंग्लैंड के बाहर यह दूसरा शतक है। उन्होंने भारत दौरे पर रांची टेस्ट में 122 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच पारी नॉट आउट रन हाई स्कोर औसत 100 50
सचिन तेंदुलकर (भारत) 200 329 33 15921 248* 53.78 51 68
जैक कैलिस (आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) 166 280 40 13289 224 55.37 45 58
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 168 287 29 13378 257 51.85 41 62
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 134 233 17 12400 319 57.4 38 52
राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत) 164 286 32 13288 270 52.31 36 63
जो रूट (इंग्लैंड) 147* 268 23 12522 254 51.11 35 64

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles