PAK vs ENG: 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

0

मुल्तान: मुल्तान टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से पारी और 47 रनों से हार गई। पहली पारी में पाकिस्तान के 556 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पारी घोषित करने से पहले बोर्ड पर 823/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में केवल 220 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के लंबे इतिहास में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद पारी से हारने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले 2023 में आयरलैंड की टीम ने पहली पारी में 492 रन बनाए थे और श्रीलंका से गॉल टेस्ट में पारी और 10 रन से हार गई थी।

एक टेस्ट में पारी से हारने वाली टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर
स्कोर टीम खिलाफ स्थान साल नतीजा
556 पाकिस्तान इंग्लैंड मुल्तान 2024 पारी और 47 रन से हार
492 आयरलैंड श्रीलंका गॉल 2023 पारी और 10 रन से हार
477 इंग्लैंड भारत चेन्नई 2016 पारी और 75 रन से हार
463 वेस्टइंडीज भारत कोलकाता 2011 पारी और 15 रन से हार
459 भारत दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2010 पारी और 25 रन से हार

पाकिस्तान की टीम अपने घर में पिछले 11 टेस्ट से जीत हासिल नहीं कर पाई है। मार्च 2022 से लेकर अब तक पाकिस्तान की टीम अपने घर में पिछले 11 टेस्ट में सात हार चुकी है, जबकि चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। यह पाकिस्तान द्वारा अपने घर में नहीं जीत पाने की सबसे लंबे स्ट्रीक है। इससे पहले टीम फरवरी 1969 से लेकर मार्च 1975 तक 11 टेस्ट में नहीं जीत पाई थी। तब टीम एक टेस्ट हारी थी और 10 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। फरवरी 1994 और 1997 के बीच न्यूजीलैंड के 12 टेस्ट मैचों के बाद से 11 मैचों में किसी टीम के लिए घर में नहीं जीत पाने का सिलसिला (जिम्बाब्वे और बांग्लादेश को छोड़कर) सबसे लंबा है। यह पाकिस्तान के लिए लगातार छठी टेस्ट हार भी है।

घरेलू मैदान पर पाकिस्तान का सबसे लंबा जीत रहित सिलसिला
अवधि जीत रहित मैच हार ड्रॉ
मार्च 2022 – अब तक 11 7 4
फरवरी 1969 – मार्च 1975 11 1 10
मार्च 1959 – अक्टूबर 1964 8 4 4
अक्टूबर 1998 – मार्च 2000 8 4 4

इंग्लैंड ने एशियाई धरती पर सिर्फ दूसरी बार कोई टेस्ट पारी के अंतर से जीता है। इससे पहले 1976 में उसने भारत को दिल्ली में पारी और 25 रन से हराया था। पाकिस्तान की यह घर में पारी के अंतर से पांचवीं सबसे बड़ी हार है। वेस्टइंडीज इस लिस्ट में शीर्ष पर है। उसने 1959 में पाकिस्तान को उसके घर में पारी और 156 रन से हराया था। किसी टेस्ट की पहली पारी में 500 से अधिक रन देने के बावजूद इंग्लैंड की यह नौवीं जीत है (तीन बैजबॉल युग में आए हैं)। इस लिस्ट में छह जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है।

टेस्ट में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार (पारी से)
पाकिस्तान के हार का अंतर खिलाफ जगह साल
पारी और 156 रन से वेस्टइंडीज लाहौर 1959
पारी और 131 रन से हार भारत रावलपिंडी 2004
पारी और 99 रन से हार ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी 1998
पारी और 52 रन से हार भारत मुल्तान 2004
पारी और 47 रन से हार इंग्लैंड मुल्तान 2024

पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद पाकिस्तान की टीम पांच टेस्ट हार चुकी है, जो कि सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में तीन हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश दो-दो हार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान की ओर से इस टेस्ट की पहली पारी में तीन शतक लगे। हारने वाली टीम की ओर से एक पारी में तीन शतक सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2022 में पाकिस्तान की ओर से ही इंग्लैंड के खिलाफ और 1992 में श्रीलंका की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में तीन-तीन शतक आए थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हारने वाली का सबसे बड़ा स्कोर
टीम खिलाफ जगह साल स्कोर
बांग्लादेश न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2017 595/8d
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड सिडनी 1894 586
ऑस्ट्रेलिया भारत एडिलेड 2003 556
पाकिस्तान इंग्लैंड मुल्तान 2024 556
न्यूजीलैंड इंग्लैंड नॉटिंघम 2022 553

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here