24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

PAK vs NZ 3rd T20: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

नई दिल्ली: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच की सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। जहानदाद खान और मोहम्मद अली की जगह अब्बास अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हुई। न्यूजीलैंड अभी सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने पहले टी20 में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया। दूसरे टी20 में उसने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। अब उसकी कोशिश तीसरा टी20 जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की होगी। वहीं पाकिस्तान की नजर तीसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज को जीवंत बनाए रखने पर होगी।

बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 22 गेंद पर 45 और फिन एलन ने 16 गेंद पर 38 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान अली आगा ने 46 रन बनाए थे। शाहीन शान अफरीदी ने न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत करते हुए मेडन ओपर फेंका। हालांकि, टिम सीफर्ट और फिन एलन ने अगली 12 गेंद में से 7 पर छक्के लगाए। इससे न्यूजीलैंड को मैच जीतने और 11 गेंद शेष रहते सीरीज में बढ़त हासिल करने में मदद मिली। सीरीज में बने रहने के लिए पाकिस्तान के लिए तीसरा टी20 मैच जीतना बहुत जरूरी है।

पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। जहानदाद खान और मोहम्मद अली की जगह अब्बास अफरीदी और हारिस रऊफ की वापसी हुई। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ। जकारी फौल्केस की जगह काइल जेमीसन की वापसी हुई।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फॉल्कस, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, खुशदिल शाह, जहानदाद खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles