नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर मुकाबले में सोमवार, 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक भिड़ंत अबूधाबी के प्रतिष्ठित शेख जायद स्टेडियम में खेली जाएगी। टूर्नामेंट में आगे बने रहने के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर रही श्रीलंकाई टीम को सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जिससे उनके लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति जैसा हो गया है। वहीं पाकिस्तान की नजरें जीत के साथ फाइनल की दौड़ में बने रहने पर होंगी।
पाकिस्तान बिना बदलाव के उतरेगा मैदान में
एशिया कप 2025 के लीग स्टेज में ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम को सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करेगा। यानी भारत के खिलाफ जो खिलाड़ी मैदान में उतरे थे, वही संयोजन श्रीलंका के खिलाफ भी बरकरार रह सकता है। हुसैन तलत और फहीम अशरफ जैसे खिलाड़ी टीम में अपनी जगह बनाए रख सकते हैं।
श्रीलंका अपनी प्लेइंग 11 में संभावित बदलाव कर सकती है
श्रीलंका की टीम प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है। चरित असालंका अपनी गेंदबाजी मजबूत करने के बारे में सोचेंगे। वह महीश तीक्ष्णा को मौका दे सकते हैं। कुसल परेरा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। दोनों टीमों के ओपनर्स पथुम निसांका और साहिबजादा फरहान पर निगाहें होंगी। निसांका दूसरे सबसे ज्यादा और फरहान तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कुसल मेंडिस 5वें नंबर पर हैं।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा,दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा, नुवान तुषारा।


