सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका-इंग्लैंड की जीत का इंतजार

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (24 फरवरी) को पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बड़ा झटका लगा। सुपर-8 चरण में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद उसकी स्थिति कमजोर हो गई और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई। हालांकि पाकिस्तान अब भी अंतिम चार की होड़ में बना हुआ है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए उसे बाकी मुकाबलों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा। खास तौर पर उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका और इंग्लैंड जीत दर्ज करें। ग्रुप-2 के इस मैच में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार शतक के दम पर पाकिस्तान को मात दी और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब इस ग्रुप से पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल की बची हुई जगह के लिए कड़ा मुकाबला जारी है।

आइए जानते हैं पाकिस्तान के सेमीफाइनल का समीकरण
  • पाकिस्तान को सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हराना होगा। उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ना है। न्यूजीलैंड दोनों मैच हारता है तो पाकिस्तान अंक के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान अब श्रीलंका और इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगा।
  • अगर न्यूजीलैंड एक मैच जीतता है और एक हारता है तो मामला नेट रनरेट पर आ जाएगा। यानी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। श्रीलंका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे।
  • न्यूजीलैंड एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए उसे उम्मीद करनी होगी कि वह श्रीलंका से जीते और पाकिस्तान अपना आखिरी मैच हार जाए।
  • न्यूजीलैंड को श्रीलंका से हारने पर भी सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। उसे इंग्लैंड को हराना होगा। उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका से पाकिस्तान जीते, लेकिन उसका रनरेट बेहतर न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here