नई दिल्ली.
पाकिस्तान की अंडर-16 वॉलीबॉल टीम ने एशियन अंडर-16 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारत को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला थाईलैंड में खेला गया।
पाकिस्तान ने भारत को 25-16, 25-19 और 25-12 से हराया। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद जुनैद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 अंक बनाए, जिनमें 11 अटैक पॉइंट शामिल थे।
पाकिस्तान ने कुल 37 अटैक पॉइंट बनाए जबकि भारत सिर्फ 25 ही कर पाया। इसके अलावा पाकिस्तान ने 13 ब्लॉक पॉइंट लिए और भारत को इस मामले में सिर्फ 4 अंक मिले। सर्विस पॉइंट्स में भी पाकिस्तान 5-4 से आगे रहा।
अब पाकिस्तान की टीम 19 जुलाई को फाइनल में ईरान से भिड़ेगी।


