23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 18, 2025

पाकिस्तानी गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई, मेडन ओवर के बाद 1 ओवर में लुटाए इतने ज्यादा रन

नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम और उसके खिलाड़ी बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम नए आगाज के इरादे से न्यूजीलैंड पहुंची थी, लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया। 5 मैचों की T20I सीरीज में 16 मार्च को अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम को मेजबान न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से रौंद दिया। इसके बाद अब मेहमान पाकिस्तान को दूसरे मैच में भी मुंह की खानी पड़ी है।

न्यूजीलैंड ने डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए मुकाबले में पहले पाकिस्तान को 15 ओवर में 135/9 रनों के स्कोर पर रोका और फिर 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 136 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खासकर स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की, जिन्होंने अपना आगाज तो शानदार अंदाज में किया लेकिन अगले ही ओवर में थोक के भाव में रन लुटा दिए। इस तरह उनके नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी जब 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी का आगाज करने आए। अफरीदी का पहला ओवर शानदार मेडन ओवर रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किया। इसके बाद दूसरे ओवर में अपना पहला ओवर फेंकने आए मोहम्मद अली। अली की इस ओवर में जमकर धुनाई हुई। पाक गेंदबाज अपने पहले ही ओवर में 3 छक्के खा गया। ये तीनों छक्के कीवी सलामी बल्लेबाज फिन एलन के बल्ले से निकले।

तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी ने मोर्चा संभाला। इस बार स्ट्राइक पर टिम सीफर्ट थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने शाहीन का छक्के से स्वागत किया। दूसरी गेंद को भी छक्के के लिए भेज दिया। तीसरी गेंद डॉट रही लेकिन अगली गेंद पर 2 रन चुरा लिए। ओवर की आखिरी दोनों गेंदों पर भी सीफर्ट ने छक्के उड़ाते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के हौसले पस्त कर दिए। शाहीन ने अपने इस ओवर में 4 छक्के समेत कुल 26 रन लुटाए और T20I में अपना सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। शाहीन ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 31 रन खर्च किए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका।

शाहीन अफरीदी का T20I मैचों में सबसे महंगा ओवर

26 बनाम न्यूजीलैंड, डुनेडिन, 2025
24 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2024
24 बनाम ऑस्ट्रेलिया, होबर्ट, 2024
21 बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2024
21 बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles