पाकिस्तान का नया संकट: बांग्लादेश के समर्थन में T20 वर्ल्ड कप की तैयारी ठप

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भारत में खेलने से इनकार करने की जिद जारी है, और इसी बीच पाकिस्तान ने उसके समर्थन में कदम उठाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के पक्ष में फैसला लेते हुए अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारी के हवाले से कहा है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खेलने को लेकर मुद्दा हल नहीं हुआ तो वह अपनी भागीदारी पर फिर से विचार कर सकता है। यह बयान शनिवार (17 जनवरी) को ढाका और इस्लामाबाद के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद आया है। इसमें पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश के रुख को पूरा समर्थन दिया। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी इन चर्चाओं में शामिल थे, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर किए जाने पर विवाद खड़ा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के अपने स्क्वाड से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बीसीबी के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।

बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर 21 जनवरी को अंतिम फैसला

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर अंतिम फैसला 21 जनवरी तक लिया जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, 17 जनवरी को ढाका में हुई बातचीत के दौरान ICC ने BCB को इस डेडलाइन के बारे में अवगत कराया। यह दूसरी बार थी जब एक हफ्ते के भीतर दोनों पक्षों ने चर्चा की, जिसमें BCB ने दोहराया कि वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहेगी, लेकिन भारत में नहीं। BCB ने अपनी टीम की भारत यात्रा और वहां खेलने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया, जबकि ICC ने स्पष्ट कर दिया कि वह मूल शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं करेगा, जिसमें बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here