डब्ल्यूटीसी में पंत की बादशाहत, गिल से कड़ी टक्कर; इन 20 भारतीयों ने बनाए सर्वाधिक रन

0

नई दिल्ली : आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय बल्लेबाजों ने पिछले कुछ वर्षों में कई यादगार पारियां खेली हैं। इस दौरान किसी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई तो किसी ने मुश्किल परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर टीम को मजबूती दी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2019 से 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। शुभमन गिल उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। दोनों के बीच सिर्फ 61 रन का अंतर है।

ऋषभ पंत ने 43 मैच की 75 पारियों में 3076 रन बनाए हैं। इस दौरान ऋषभ पंत के बल्ले से 7 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 146 रन और बल्लेबाजी औसत 43.32 रहा है। शुभमन गिल के नाम 43 मैच में 3015 रन दर्ज हैं। खास बात यह है कि शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से आगे हैं। शुभमन गिल के नाम 10 शतक हैं, जबकि ऋषभ पंत ने 7 शतक लगाए हैं। आइए जानते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-20 बल्लेबाज कौन हैं।

ऋषभ पंत की बादशाहत को शुभमन गिल से मिल रही चुनौती

ऋषभ पंत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 43 मैच की 75 पारियों में 3076 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 43.32 और स्ट्राइक रेट 74.80 है। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी ओर, शुभमन गिल ने 43 मैच की 77 पारियों में 3015 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.07 है। शुभमन गिल के नाम 10 शतक और 10 अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन है।

रोहित शर्मा 2716 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 40 मैच में 9 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। रविंद्र जडेजा 2675 रन के साथ चौथे और यशस्वी जायसवाल 2673 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने रविंद्र जडेजा से 19 मैच कम खेले हैं। उनका 48.60 का औसत इस सूची में शामिल बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है।

टॉप-10 में विराट और राहुल का भी दबदबा

विराट कोहली 2617 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 46 मैच में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन है। केएल राहुल 2419 रन के साथ सातवें नंबर पर हैं। चेतेश्वर पुजारा (1769), अजिंक्य रहाणे (1589) और मयंक अग्रवाल (1293) क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-20 भारतीय बल्लेबाजों की सूची जारी
खिलाड़ी कब से कब तक मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत 100 50 4s 6s SR 0 BF
ऋषभ पंत 2019-2026 43 75 4 3076 146 43.32 7 18 330 88 74.8 2 4112
शुभमन गिल 2020-2026 43 77 7 3015 269 43.07 10 10 336 48 61.21 5 4925
रोहित शर्मा 2019-2024 40 69 3 2716 212 41.15 9 8 322 56 58.32 2 4657
रविंद्र जडेजा 2019-2026 50 76 12 2675 175* 41.79 5 18 254 42 51.27 4 5217
यशस्वी जायसवाल 2023-2026 31 57 2 2673 214* 48.6 7 14 342 45 67.07 7 3985
विराट कोहली 2019-2025 46 79 5 2617 254* 35.36 5 11 296 11 51.72 7 5059
केएल राहुल 2019-2026 36 66 3 2419 137 38.39 7 10 283 22 47.68 3 5073
चेतेश्वर पुजारा 2019-2023 35 62 3 1769 102* 29.98 1 15 225 5 39 6 4535
अजिंक्य रहाणे 2019-2023 29 49 3 1589 115 34.54 3 9 189 9 47.16 4 3369
मयंक अग्रवाल 2019-2022 19 33 0 1293 243 39.18 4 4 170 23 53.71 1 2407
रविचंद्रन अश्विन 2019-2024 41 58 3 1142 113 20.76 2 3 133 9 53.99 6 2115
वाशिंगटन सुंदर 2021-2026 18 30 8 909 101* 41.31 1 5 77 19 46.47 3 1956
श्रेयस अय्यर 2021-2024 14 24 2 811 105 36.86 1 5 94 16 63.01 2 1287
ध्रुव जुरेल 2024-2026 12 19 3 710 125 44.37 2 3 68 14 61.1 1 1162
अक्षर पटेल 2021-2025 15 24 4 688 84 34.4 0 4 73 20 53.04 1 1297
हनुमा विहारी 2019-2022 12 21 3 672 111 37.33 1 4 88 1 43.92 0 1530
देवदत्त पडिक्कल 2024-2026 5 7 0 498 167 71.14 2 2 55 2 57.24 1 870
नितीश कुमार रेड्डी 2024-2025 10 16 1 396 114 26.4 1 0 40 10 57.3 2 691
शार्दुल ठाकुर 2021-2025 12 20 0 373 67 18.65 0 4 46 9 60.35 3 618
सरफराज खान 2024-2024 6 11 1 371 150 37.1 1 3 44 8 74.94 3 495

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here