Paralympics 2024: भारत को एक ही इवेंट में मिले 2 मेडल, अजीत सिंह ने सिल्वर और सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

0

नई दिल्ली: पैरालंपिक खेलों का के छठे दिन का अंत भारत ने एक ही इवेंट में दो मेडल जीतकर किया। हाई जंप के एफ46 इवेंट में भारत के अजीत सिंह ने सिल्वर और सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन दिया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अजीत ज्यादातर समय सुंदर से पीछे चल रहे थे लेकिन अपने पांचवें थ्रो के बाद वह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही भारत में टोक्यो ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। छठे दिन के अंत में भारत के खाते में 20 मेडल हैं जबकि टोक्यो में यह संख्या 18 थी।

खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

अजीत का छह अटेंप्ट में 65.62 मीटर का थ्रो सर्वश्रेष्ठ रहा वहीं सुंदर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 64.96 मीटर का रहा। इस इवेंट का गोल्ड मेडल क्यूबा के खिलाड़ी को मिला। उन्होंने एरिया रिकॉर्ड बनाते हुए 66.14 मी का थ्रो किया। भारत की ओर से इस इवेंट में रिंकू सिंह ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने भी यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 61.58 मीटर का थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन भी है।

आठवें स्थान पर थे अजीत

अमेरिकी एथलीट में इस साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 66.14 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। 31 साल के अजीत इटावा के रहने वाले हैं और टोक्यो ओलंपिक में वह आठवें स्थान पर रहे थे। वहीं गुर्जर इस समय वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 64.96 मीटर का थ्रो फेंका था। भारत में इस दिन कुल मिलाकर पांच मेडल हासिल किए। दीप्ति जीवानजी के 400 मीटर मेडल के अलावा भारत को हाई जंप और जैवलिन थ्रो के अलग-अलग इवेंट में कुल मिलाकर 4 मेडल मिले।

सुंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साल 2018 के एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में उन्होंने सिल्वर जीता वहीं डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। वहीं 2022 पैरा एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने पंचकुला में 16वें पैरा एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here